फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: खुशहाल पार्क कॉलोनी में मकान की छत गिरने से युवक की मौत, पत्नी और दो बच्चों के साथ सो रहा था

Sun, 25 May 2025 07:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार

खुशहाल पार्क कॉलोनी में शौकीन (30) पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरी में इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। शनिवार रात वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। सुबह करीब 4:00 बजे तेज बारिश के चलते उनके मकान की छत गिर गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के खुशहाल पार्क कॉलोनी में रविवार सुबह करीब 4:00 बजे तेज बारिश के चलते मकान की छत गिर गई। घर में सो रहे परिवार के चार सदस्य मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने मलबे से निकाल कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन

खुशहाल पार्क कॉलोनी में शौकीन (30) पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरी में इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। शनिवार रात वह परिवार के सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। सुबह करीब 4:00 बजे तेज बारिश के चलते उनके मकान की छत गिर गई। छत गिरने से परिवार के चारों लोग मलबे में दब गए। 


विज्ञापन

आसपास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान शौकीन को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में शौकीन की पत्नी घायल हो गई है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें