लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की तिलकराम कॉलोनी में रहने वाले मानसिक रूप से कमजोर युवक की नहर में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने युवक को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मूलरूप से गांव सहपलागंज थाना सहसवान जिला बदायूं निवासी हरीश तिलक राम कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके भाई के तीन बच्चे प्रदीप, करण व लक्की 2019 में उनके पास रहने आए थे। उनका बड़ा भतीजा प्रदीप (22) मानसिक रूप से कमजोर था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे भतीजा प्रदीप नहर में गिर गया। प्रदीप को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी थी। शनिवार सुबह करीब सात बजे शौचालय जाते समय अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि परिजनों ने मामले में पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।