फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रिश्तेदार के साथ शादी में आई बाइक सवार महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी में गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव सौंदा के समीप बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला लोकेश देवी की मौत हो गई और रिश्तेदार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। गुड्डू का मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के टीपी नगर स्थित शिवपुरम मोहकमपुर निवासी पवन कुमार के अनुसार उनकी पत्नी लोकेश देवी परतापुर के गांव अच्छरौंडा निवासी रिश्तेदार गुड्डू के साथ बीती सात फरवरी को बाइक से गांव सौंदा स्थित एक फार्म हाउस में शादी समारोह में आई थी। वह गंगनहर पटरी मार्ग होते हुए शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में लोकेश देवी की मौत हो गई और गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। गुड्डू की हालत अभी भी गंभीर बनी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें