फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता की इंतहा: बहू को बेरहमी से पीटा, फिर तीसरी मंजिल से फेंका, पीड़िता बोली- अब जान से मारने की दी है धमकी

Fri, 10 Jun 2022 09:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर की देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा में ससुराल वालों ने बहू को मारपीट कर तीसरी मंजिल से फेंक दिया। जिससे महिला के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर और चोटें आईं हैं। पुलिस ने पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर की कोतवाली देहात के मोहल्ला टांडा में एक विवाहिता को मारपीट कर तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया गया। इससे विवाहिता के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर और अन्य गंभीर चोटें आईं हैं। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पिता ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

कोतवाली देहात में मेरठ के थाना खरखौदा के गांव सादुल्लापुर उर्फ चंदपुरा निवासी धर्मपाल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री सरोजवती की शादी मोहल्ला टांडा निवासी युवक विजयपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था।

आरोप है कि आठ जून की रात को पति विजयपाल, जेठ सियाराम, अंकुर पुत्र महावीर एवं ननद के बेटे ने सरोजवती को पीटा और तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पहुंचे अन्य रिश्तेदारों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष द्वारा पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। देहात पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी ने बताया कि देहात पुलिस को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें