फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हापुड़ मार्ग रेलवे क्रॉसिंग के पास गड्ढे में फंसा ट्रक, लग गया जाम

विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणधीन आरओबी के लिए खोदे गए गड्ढे में धंसा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के मोदीनगर-हापुड़ मार्ग रेलवे क्रॉसिंग के समीप नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने सड़क पर बने गहरे गड्ढे में 22 टायरा ट्रक धंस गया। ट्रक धंसने के कारण लंबा जाम लग गया। जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत से ट्रक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते जगह-जगह सड़क की खोदाई की गई है। कई स्थानों पर सड़क पर खोदे गए गड्ढे मिट्टी डालकर भर दिए गए हैं। यहां पानी का छिड़काव होने के कारण कीचड़ बनी हुई है।
शुक्रवार सुबह एक 22 टायरा ट्रक लोहे की चादर लेकर पटियाला से कानपुर जा रहा था। ट्रक दिल्ली-मेरठ मार्ग से होते हुए हापुड़ की तरफ जा रहा था। ट्रक जैसे ही नगर पालिका के सामने पहुंचा तो सड़क धंस गई और ट्रक उसमें फंस गया। ट्रक एक तरफ झुक गया। दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण हापुड़ की तरफ जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें