फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क के बीच में खराब हुआ ट्रक, दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा भीषण जाम

विज्ञापन
मोदीनगर में अंबर सिनेमा के सामने दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर अंबर सिनेमा कट के पास रविवार दोपहर ईंटों से भरा ट्रक खराब हो गया। इसके कारण भीषण जाम लग गया। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार दोपहर ईंटों से भरा एक ट्रक अंबर सिनेमा कट पर अचानक खराब हो गया। बीच सड़क में ट्रक खराब होने के कारण यातायात प्रभावित होने लगा। देखते ही देखते गाजियाबाद जाने वाली साइड में भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की कतार गंदा नाला पार गई।
लोगों को मिनटों का सफर तय करने में घंटों गंवाने पड़े। जाम के कारण मेरठ जाने वाली साइड में भी यातायात प्रभावित हो गया। लगभग तीन घंटें तक यातायात प्रभावित रहा। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि खराब ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें