फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दस वर्षीय बच्ची को अगवा कर ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। ट्यूबवेल पर पानी लेने गई दस वर्षीय बच्ची को अगवा कर ईख के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची की बेरहमी से पीटा और परिवार या किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।जनपद शामली के थाना हसनपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में गन्ना क्रेशर पर परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। उक्त व्यक्ति बताया कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ गांव में एक डॉक्टर के पास दवाई लेने गए थे । गन्ना क्रेशर में बनी झोपड़ी में मेरी दस वर्षीय बच्ची अकेली थी। इसी बीच बच्ची पास की ट्यूबवेल पर पानी लेने के लिए चली गई। आरोप है कि वहां पर घोड़ा चरा रहा युवक तीगी बच्ची का मुंह बंद करके उसे ईख के खेत में ले गया।
विज्ञापन

युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्ची की पिटाई भी की। इतना ही नहीं किसी को कुछ बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। लहूलुहान हालत में बच्ची अपनी झोपड़ी में पहुंचकर बदहवाश हो गई। जब परिजन पहुंचे तो किशोरी ने पेट में दर्द व आपबीती उन्हें बताई। आरोप है कि दो दिन तक आरोपी समझौता का दबाव बनाता रहा। एसीपी का कहना है कि तहरीर पर तीगी निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें