फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ठेकेदार की मनमानी से अधर में लटका मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। ठेकेदार की मनमानी के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। तय समय सीमा बीतने के बाद भी महज आधा काम ही पूरा हो सका है। इससे आंखों का ऑपरेशन कराने आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2024-25 में मॉड्यूलर आई ओटी रूम निर्माण के लिए 68.83 लाख रुपये का ठेका दिया गया था। इसकी कार्यदायी संस्था यूपी सिडको है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवंबर 2025 में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का निर्माण शुरू हुआ था। विभागीय योजना के अनुसार कार्य 31 मार्च 2026 तक पूरा होना था।
यह समय सीमा समाप्त होने के बाद भी केवल 50 प्रतिशत काम ही हो पाया है।बताया गया कि ठेकेदार ने फरवरी 2026 के बाद काम की रफ्तार बेहद धीमी कर दी और बाद में निर्माण लगभग बंद कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना आसपास के गांवों और शहर से आंखों के ऑपरेशन कराने के लिए चार से पांच मरीज पहुंचते हैं। मॉड्यूलर ओटी तैयार नहीं होने से अस्पताल प्रशासन को अस्थायी ऑपरेशन थियेटर के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अधिकारी कार्य को पूरा कराने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे।
-
ठेकेदार के काम बंद करने के कारण मॉड्यूलर ओटी का निर्माण अधूरा है। फिलहाल अस्थायी ओटी बनाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

-डॉ. भारत भूषण, प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें