फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रांग साइड चल रही तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गलत दिशा में चल रही तेज रफ्तार कार सोमवार रात करीब 12 बजे नेहरूनगर फ्लाईओवर पर रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद कार दूसरी दिशा में चली गई। हादसे में कार सवार शिवम शर्मा निवासी खंडवाया बुलंदशहर और परम छाबड़ा निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचीं परम छाबड़ा की रिश्तेदार आंचल ने बताया कि उनके भाई का जन्मदिन की पार्टी थी। दोनों युवक उस पार्टी में शामिल होकर वापस नोएडा जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को नेहरू नगर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। कार सवार राजनगर की ओर से नेहरूरनगर की ओर जा रहे थे। हादसे इतना भीषण था कि कार कार अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। शिवम के चेहरे और सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद शिवम को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन




करीब 20 मीटर घिसटी कार

हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। इस समय रोड पर गाड़ियां काफी कम थीं। हादसा इतना भीषण था कि आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। फ्लाईओवर पर जिस जगह कार रेलिंग से टकराई वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद बौनट का हिस्सा दूर-दूर तक बिखरा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें