फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से ईख के खेत में लगी आग

विज्ञापन
मोदीनगर के विद्यापुर गांव में आग लगने से जली ईंख की फसल। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव विद्यापुर के जंगल में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से किसान करनपाल सिंह के ईख के खेत में आग लग गई। आग के कारण लगभग सात बीघा ईख जल की गई। ईख जलने से किसान को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई। किसान ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किसान करनपाल सिंह ने बताया कि खेत में ईख की फसल खड़ी है। खेत के बराबर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। करनपाल ने बताया कि शनिवार रात अचानक हाईटेंशन लाइन से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी के कारण ईख में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते लगभग सात बीघा ईख जल गई। किसान ने आरोप लगाया कि वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन जर्जर है। कई बार शिकायत की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें