फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शॉर्ट सर्किट से फैक्टरी में लगी आग लाखों का सामान जला

विज्ञापन
मुरादनगर। जलालाबाद गांव स्थित टैक्सटाइल फैक्ट्री में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग में जल
विज्ञापन
मुरादनगर। जलालाबाद गांव स्थित टेक्सटाइल फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लग गई। आग में जलकर फैक्टरी परिसर के अंदर रखा लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी गौरव गर्ग की जलालाबाद गांव में श्री बालाजी टेक्सटाइल के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में तिरपाल व प्लास्टिक के बैग बनाने का काम किया जाता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फैक्टरी के अंदर से जलालाबाद गांव स्थित टैक्सटाइल फैक्ट्री में बृहस्पतिवार धुआं निकलना शुरू हुआ। मजदूरों ने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक व दमकल विभाग को दी। इसके बाद मजदूरों ने पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। गौरव गर्ग का कहना है कि फैक्टरी में आग लगने से कितना नुकसान हुआ है इसका अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें