फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कहासुनी के बाद हुई हाथापाई चली गोली, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हाथापाई हो गई। इस दौरान एक पक्ष से किसी ने तमंचा निकाल लिया और छीना झपटी में गोली चल गई। गोली एक युवक के पेट से छूकर निकल गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अभी तहरीर किसी पक्ष ने नहीं दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नशे की हालत में गाली-गलौज के कारण विवाद हुआ था। सभी एक ही परिवार के हैं। तमंचा चलाने वाला बाहर का है। आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही गिरफ्त में लेकर पूछताछ की जाएगी।
अमन शनिवार रात मेरेठ निवासी मौसी के बेटे के साथ घर के पास में ही बैठा था। इसी दौरान गजेंद्र उर्फ भूरा और उसके साथ दो अन्य लोग वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि अमन के मौसेरे भाई ने गजेंद्र से गाली-गलौज कर दी। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। अमन के मौसेरे भाई ने गजेंद्र पर तमंचा तान दिया। माहौल बिगड़ता देख अमन ने बीच-बचाव करते हुए तमंचा छीनने की कोशिश की। तभी छीना-झपटी के दौरान अचानक गोली चल गई, जो अमन के पेट के साइड में लगकर निकल गई। घायल अमन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें