फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस ने रावली रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। पुलिस ने रावली रोड पर लगने वाले जाम के कारण सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके चलते दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


रावली रोड पर दुकानों के बाहर अतिक्रमण होने से मार्ग पर रोजाना शाम के समय जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। सोमवार शाम को पुलिस ने रावली रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि रावली रोड पर अतिक्रमण के चलते रोजाना जाम लगने की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें