फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीकरी मंदिर में लगी भक्तों की कतार, गूंजे माता के जयकारे

विज्ञापन
सीकरी महामाया देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। पौराणिक सीकरी खुर्द महामाया देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्र मेले में नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को भी श्रद्धालुओं की खूब बढ़ रही। माता के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। माता के दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लग रही। पांचवें नवरात्र पर भक्तों ने मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की। दिन रात चलने वाले सीकरी मेले में सोमवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने महामाया देवी पर नारियल और सबोनी का प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

इसके अलावा महिलाओं ने मंदिर परिसर स्थित ऐतिहासिक और आजादी के प्रतीक वट वृक्ष पर कलावा बांधकर अपनी मन्नत मांगी। कल मंगलवार को छठ की शाम से मेले में श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच जाएगी। छठ की शाम को श्रद्धालु मेले में पहुंचकर रात्रि जागरण करते हैं। रात्रि जागरण के पश्चात भक्त सप्तमी की सुबह प्रस्थान करते हैं। इस दिन अधिकांश नवविवाहित जोड़े मातारानी से आशीर्वाद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें