फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक पंप के भरोसे 20 हजार की आबादी, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल गांव के लोगों के लिए पेयजल आपूर्ति बड़ी परेशानी बन गई है। गांव की करीब 20 हजार से अधिक आबादी की पानी की जरूरत फिलहाल एक पंप के भरोसे चल रही है। पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए चार पंपों में से तीन लंबे समय से खराब पड़े हैं। इसके चलते जलकल विभाग की ओर से सीमित समय के लिए ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दिन में करीब एक घंटे पानी मिलने से परिवारों की दैनिक जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि सुबह के समय पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन कम दबाव और सीमित आपूर्ति के कारण लोगों को पहले से पानी का इंतजाम करना पड़ता है। कई घरों में पीने के लिए अलग से पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे लोगों को हर महीने अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। वहीं, लंबे समय से पंप खराब होने के बावजूद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। चार पंपों में से केवल एक के संचालन में होने से पूरे गांव की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। एक ही पंप पर अधिक क्षेत्र का भार होने के कारण पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि तीनों पंपों को चालू कर दिया जाए तो आपूर्ति का समय बढ़ाने के साथ पानी का दबाव भी बेहतर हो सकता है। स्थानीय निवासी विकास ने बताया कि पंप खराब होने की शिकायत कई बार जलकल विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने नगर निगम से खराब पंपों की तत्काल मरम्मत कराने, आपूर्ति का समय बढ़ाने और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मामले की जांच कराई जाएगी। जो पंप खराब हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक कराने की कार्रवाई की जाएगी।
शेषमणि यादव, सहायक अभियंता, जलकल विभाग, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें