इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र में रोडरेज की घटना सामने आई है। आठ सितंबर को बच्चों के साथ सब्जी लेने जा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
लोटस पाउंड सोसायटी निवासी विकल्प गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी कार आगे चल रही बाइक से हल्की टकरा गई थी। इसके बाद बाइक सवारों ने उनके साथ गालीगलौज की और मारपीट की। शोर सुनकर भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गुप्ता ने बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दिया। पुलिस ने नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।