फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भतीजे की हत्या का बदला लेने के लिए रची अहसान के हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की विश्वकर्मा बस्ती में बीते अक्टूबर में हुए किन्नरों के चालक अहसान हत्याकांड का साजिशकर्ता सादिम को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सादिम ने अपने भतीजे अलबख्श की हत्या का बदला लेने के लिए अहसान की हत्या की साजिश रची थी और अस्पताल में भर्ती हो गया था। पुलिस हत्याकांड में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

नगर की विश्वकर्मा की बस्ती के रहने वाले अहसान किन्नरों के चालक थे। किन्नर निशा और पूजा पक्ष में बधाई क्षेत्र के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बीते मार्च में किन्नर पूजा के ढोलकवादक अलबख्श की हत्या कर दी गई थी। इसमें किन्नर निशा पक्ष के लोगों को नामजद किया था। किन्नर निशा पक्ष का चालक अहसान भी अलबख्श हत्याकांड में जेल गया था। अहसान बीते सितंबर में ही जमानत पर आया था। इसके बाद 16 अक्टूबर को विश्वकर्मा बस्ती में गोलियों से भूनकर अहसान की हत्या कर दी गई थी। अहसान की पत्नी फरजाना ने किन्नर पूजा पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस हत्याकांड में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश में लगी थी। पुलिस ने शुक्रवार को नामजद आरोपी सादिम निवासी गांव मछरी भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया। सादिम ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने भतीजे अलबख्श की हत्या का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर अहसान की हत्या की साजिश रची थी और कार्रवाई से बचने व पुलिस को गुमराह करने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया था। पुलिस घटना में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें