फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एलपीजी के सरेंडर करने पर ही मिलेगा पीएनजी का नया कनेक्शन, इस जिले में इन लोगों को भेजा जाएगा नोटिस

Mon, 11 May 2026 11:21 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

अब नया पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य होगा। बीते डेढ़ माह में पीएनजी कनेक्शन लेने वालों को भी एलपीजी कनेक्शन छोड़ना होगा। ऐसा न करने पर नोटिस देकर कनेक्शन रद्द किया जाएगा। 
विज्ञापन
पीएनजी कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलपीजी के साथ पीएनजी का नया कनेक्शन लेना अब आसान नहीं है। जिले में पीएनजी का नया कनेक्शन तभी मिलेगा, जब एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर किया जाएगा। इसके साथ ही बीते डेढ़ माह में जिन उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं, उनको एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। इसके लिए उनको नोटिस दिया जाएगा। इस संबंध में पूर्ति विभाग की ओर से पीएनजी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है।

विज्ञापन


जिले में पीएनजी के 2.65 लाख और एलपीजी के करीब 11 लाख उपभोक्ता हैं। इस्राइल-ईरान के बीच युद्ध की स्थिति के बाद एलपीजी का संकट बढ़ा तो लोगों ने पीएनजी का रूख किया। मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर अब तक करीब 15 हजार पीएनजी के उपभोक्ता बढ़ गए हैं। इनमें अधिकांश ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके पास एलपीजी कनेक्शन हैं। शासन के आदेश के बावजूद भी पूर्ति विभाग इन उपभोक्ताओं से एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर नहीं करा पाया।

इतना ही नहीं, विभाग ने इसकी कोई सूची भी नहीं बनाई। अब विभाग की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इन उपभोक्ताओं से संपर्क कर एक कनेक्शन को सरेंडर करने को कहा जाएगा। यदि इन लोगों ने संपर्क करने के बावजूद सरेंडर नहीं किया तो इनका एक कनेक्शन नोटिस देकर कैंसिल किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि आईजीएल कंपनी के अधिकारियों से बैठक हो चुकी है। इसमें तय किया गया है कि उपभोक्ता केवल एक कनेक्शन की चला सकता है। आगे जिस भी उपभोक्ता को नया पीएनजी कनेक्शन दिया जाएगा, कंपनी की ओर से देखा जाएगा कि वह उपभोक्ता पहले से तो एलपीजी नहीं चला चला रहा है। यदि वह एलपीजी चला रहा है तो उसको वह कनेक्शन सरेंडर करना होगा। उसके बाद ही उसके नाम पीएनजी कनेक्शन जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें