फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गटर में मिला फोटोग्राफर का शव: सात दिन से लापता था युवक, परिजनों ने भी न दी थी तहरीर, इसके पीछे की बताई ये वजह

Mon, 11 May 2026 08:09 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

मुरादनगर में सात दिन से लापता फोटोग्राफर सौरभ का शव खंड विकास कार्यालय परिसर के गटर में मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस इसे गटर में गिरने से हुई मौत मान रही है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मुरादनगर में सात दिन से लापता फोटोग्राफर का शव खंड विकास कार्यालय परिसर में गटर में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस का कहना है कि गटर में गिरने से युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि खंड विकास कार्यालय परिसर में गेट के पास बने गटर में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गटर से बाहर निकाला और शिनाख्त शुरू की। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त सौरभ (36) पुत्र कृष्ण निवासी सलेमाबाद के रूप में हुई। वह करीब डेढ़ साल से जीतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था और फोटोग्राफर का काम करता था। 

छह मई से सौरभ लापता था। पुलिस के मुताबिक, सौरभ तीन चार लोगों के साथ सेप्टिक टैंक के ऊपर बैठकर शराब पी रहा होगा और सेप्टिक टैंक की एक पटरी टूट गई और वह उसमें गिर गया। इसके बाद उसके साथी उसे छोड़कर भाग गए। समय रहते उसके साथी इसकी सूचना दे देते तो सौरभ की जान बच सकती थी। मृतक की मां सुमन और भाई आशु ने हत्या का आरोप लगाया है। एसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सौरभ की मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है।
विज्ञापन


परिजनों ने सौरभ के लापता होने की नहीं दी थी सूचना 
6 मई को सौरभ लापता हो गया था, लेकिन परिजनों ने इसकी थाने में कोई गुमशुदगी की तहरीर नहीं दी थी। बताया गया है कि सौरभ पहले भी कई-कई दिन घर से बाहर रहता था, और बाद में घर आ जाता था। सौरभ की पेंट की जेब से शराब का पव्वा भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें