मोदीनगर। राज चौपला स्थित हापुड़ रेलवे क्रासिंग के समीप बृहस्पतिवार सुबह नगर पालिका की कूड़े से भरी गाड़ी पलट गई। इससे सड़क पर कूड़ा फैल गया। कूड़ा फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह हापुड़ रेलवे क्रासिंग के समीप कूड़े से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क और रेलवे क्रासिंग बैरियर के पास कूड़ा फैल गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। रेलवे बैरियर बंद होने के दौरान बदबू के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने सड़क पर बिखरा कूड़ा हटा दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ईओ नरेंद्र मोहन मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही कूड़ा सड़क से हटवा कर सड़क की सफाई करा दी गई थी।