फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: गत्ते और कार परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Wed, 04 Nov 2026 10:31 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार सुबह 4:24 बजे ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर बी-3 स्थित प्लॉट नंबर डी-4 पर संचालित कुमार पैकर्स फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार तड़के गत्ते और कार परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग फैक्टरी के प्रथम तल पर पूरे हिस्से में फैल गई। सूचना मिलने पर लोनी फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए वैशाली, साहिबाबाद और बागपत के खेकड़ा फायर स्टेशन से भी एक-एक दमकल गाड़ी बुलाई गई। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद छह दमकल गाड़ियों की मदद से सुबह 7:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार सुबह 4:24 बजे ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर बी-3 स्थित प्लॉट नंबर डी-4 पर संचालित कुमार पैकर्स फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्टरी के स्वामी मनोज कुमार हैं। सूचना मिलते ही लोनी फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि साढ़े तीन मंजिला इमारत के प्रथम तल पर आग पूरी तरह फैल चुकी थी। फैक्टरी के कर्मचारी वहां लगे अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किए।

दमकलकर्मियों ने जीने के रास्ते और बगल की फैक्टरी की छत से पानी की लाइन बिछाकर दोनों तरफ से आग बुझाने का काम शुरू किया। साथ ही आग को इमारत के अन्य तलों तक फैलने से रोकने के प्रयास किए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वैशाली, साहिबाबाद और खेकड़ा फायर स्टेशन से भी दमकल गाड़ियां बुला ली गईं। सुबह 7:30 बजे तक आग पूरी तरह बुझा दी गई। इसके बाद फैक्टरी में रखे सामान को हटाकर उसकी जांच की गई, ताकि नीचे सुलग रही आग और धुएं को भी पूरी तरह शांत किया जा सके।
विज्ञापन


प्रथम तल पर बनता था कार परफ्यूम
फैक्टरी के भूतल पर गत्ते बनाने का काम होता है, जबकि प्रथम तल पर कार परफ्यूम आदि बनाने का काम किया जा रहा था। आग लगने का शुरुआती कारण शॉर्ट सर्किट लग रहे हैं। हालांकि इसकी जांच की जा रही है। दमकल विभाग के अनुसार, हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। बचाव और अग्निशमन कार्य के दौरान स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें