फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: नहाते समय सेल्फी लेना पड़ा भारी, बिजनेसमैन नहर में डूबा, गोताखोरों ने तलाश शुरू की

Sat, 14 Mar 2026 08:03 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सेल्फी लेते समय लव गोयल अनियंत्रित होकर नगर में गिर गए और पानी के तेज बहाव में बहने लगे। उनके साथ आए अन्य लोगों ने लव को बचाने की कोशिश की। लेकिन वह तेज बहाव पानी में बह गए।
विज्ञापन
नहाते समय सेल्फी लेना पड़ा भारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नहाते समय सेल्फी लेते हुए एक बिजनेस मैन नहर के तेज बहाव पानी में बह गया। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया है। 

विज्ञापन


मोदीनगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी लव गोयल (32) पुत्र दीपक गोयल पूना में बिजनेस करते हैं, उनके माता पिता नहीं है, उनका छोटा भाई कपिल उनके साथ ही रहता है। करीब एक साल से वह भूपेंद्र पूरी में अपनी बहन के साथ रह रहे थे। लव गोयल 11 मार्च की परिवार के चार सदस्यों के साथ मुरादनगर नहर में नहाने आए थे। नहाने के बाद वह रेलवे पुल के पास चले गए थे। रात्रि करीब तीन बजे सभी रेलवे पुल के पास पहुंचे और वहां सेल्फी और रील बनाने लगे। 
विज्ञापन


सेल्फी लेते समय लव गोयल अनियंत्रित होकर नगर में गिर गए और पानी के तेज बहाव में बहने लगे। उनके साथ आए अन्य लोगों ने लव को बचाने की कोशिश की। लेकिन वह तेज बहाव पानी में बह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राइवेट गोताखोरों की मदद से लव की नहर में तलाश करवाई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। एनडीआरएफ टीम में तलाश में सर्च अभियान चलाया। लेकिन युवक का पता नहीं चला। एसीपी का कहना है कि नहर में डूबे युवक की तलाश में एनडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें