फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उधार के पैसे मांगने पर पेट में मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के नुसरतपुरा में उधार के रुपये वापस मांगने गए व्यक्ति को पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान पीड़ित को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। घायल की पत्नी ने दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि सुंदरपुरी निवासी बरखा सिंह के मुताबिक उनका कॉलोनी में ही रहने वाली ज्योति के परिवार से परिचय है। वर्ष 2025 में ज्योति ने अपनी पंजाब लाइन रेलवे कॉलोनी में रहने वाली सहेली से मिलवाया था। उसने कहा कि गायत्री को रुपयों की आवश्यकता है। परिचय के आधार पर उन्होंने किस्तों में करीब ढाई से तीन लाख रुपये उधार दे दिए। आरोप है कि कुछ रकम लौटाने के बाद गायत्री ने शेष रुपये देने से इंकार कर दिया और टालमटोल करने लगी।
बरखा सिंह के मुताबिक 28 जनवरी 2026 की शाम उनके पति सुरेश कुमार अपने एक परिचित के साथ रुपये मांगने गायत्री के घर पहुंचे। वहां गायत्री ने अभद्रता की और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मरवाने की धमकी दी। इसी दौरान गायत्री का पति शानू उर्फ फिरोज खान, उसके दो भाई और एक अन्य व्यक्ति भी वहां आ गए। स्थिति बिगड़ती देख उनके पति वहां से लौटने लगे। बरखा सिंह का कहना है कि नुसरतपुरा में एक पार्क के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दो लोगों ने उनके पति को पकड़ लिया और गायत्री ने अपने पति को हमले के लिए उकसाया। इसके बाद शानू ने उनके पति के पेट में चाकू मार दिया। एसीपी कोतवाली का कहना है कि शिकायत के आधार पर गायत्री, उसके पति शानू उर्फ फिरोज खान, गायत्री के दो भाई तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें