फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: करोड़ों की जमीन का सौदा कर 75 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में करोड़ों की जमीन का सौदा कर तीन सगे भाइयों समेत सात आरोपियों ने पीड़ित से बयाने के 75 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी अमित सक्सेना के मुताबिक वर्ष 2014 में उन्होंने कैला भट्ठा निवासी तीन भाइयों इस्लामुद्दीन, जुल्फिकार और इस्तकार से करीब 5940 वर्ग मीटर जमीन खरीदने का सौदा किया था। इसका एग्रीमेंट सात जुलाई 2014 को कराया गया। जमीन के सौदे के तहत 75 लाख रुपये बतौर बयाना तीनों भाइयों को दिए गए थे। बैनामा कराने के लिए 11 माह की समय-सीमा तय की गई थी। समय पूरा होने पर आरोपियों ने पारिवारिक समस्याओं और अन्य कारणों का हवाला देते हुए बैनामे की तिथि आठ जून 2015 तक बढ़ा दी। इसके बाद भी कई बार तारीख को बढ़ाया गया, लेकिन बैनामा नहीं हुआ और न ही बयाने की रकम वापस की। उल्टे जब उन्होंने दबाव बनाया तो उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया।
अमित सक्सैना का कहना है कि काफी समय बाद उन्हें जानकारी मिली कि आरोपियों ने उक्त जमीन 13 मई 2024 को नोएडा सेक्टर-तीन स्थित ईस्ट इंडिया उद्योग लिमिटेड के पीयूष कुमार को बेच दी है। आरोप है कि उनके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित के अनुसार रुपये वापस मांगने पर अज्ञात लोगों को भेजकर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। जतन नागर, जावेद पहलवान, हाजी खालील और साहिद कुरैशी इसमें शामिल हैं। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद 24 फरवरी को तीनों भाइयों समेत सात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में धोखाधड़ी तथा धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें