फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अजान से अज्जू चौधरी बन युवती का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। एक युवती से नाम और धर्म छिपाकर दोस्ती करने और शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने खुद को अज्जू चौधरी बताकर उससे संबंध बनाए, जबकि बाद में उसका वास्तविक नाम अजान होने का पता चला।
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब पांच वर्ष पहले एक युवक ने स्वयं को हिंदू समुदाय का बताकर उससे दोस्ती की। आरोप है कि उसने शादी का वादा कर लगातार शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान युवती के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना लिए। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने अपना असली नाम अजान बताया और शादी से इन्कार कर दिया।
आरोप है कि पहली बार दुष्कर्म के समय युवती नाबालिग थी। इसके अलावा आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पहचान और धर्म छिपाकर विश्वास हासिल करने का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी अजान उर्फ अज्जू निवासी आदर्श नगर कॉलोनी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें