फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनएच-9 पर बनेंगे जंक्शन, बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र के पास बनेगा नया कट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनएच-9 पर छिजारसी से लेकर वेवसिटी के बीच आसपास के इलाकों के लोगों को सीधी कनेक्टिविटी और जाम से निजात दिलाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पांच जगहों पर रोड चौड़ीकरण और एफओबी बनाने जा रहा है। छिजारसी में जहां एनएच नौ पर प्रवेश और निकासी के लिए सात की जगह नौ मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी तो लालकुआं से डासना के बीच मणिपाल अस्पताल से पहले बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र में नया कट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिशासी अभियंता राज्यवर्धन सिंह ने बताया कि करीब 100 करोड़ का एस्टिमेट तैयार किया गया है। बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र से सटे एनएच नौ के चौड़ीकरण के बाद औद्योगिक क्षेत्र की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। लालकुआं और जीटी रोड पर जाम की समस्या से शहर के लोगों को निजात मिलेगी।
गौरतलब है कि गाजियाबाद में एनएच 9 के किनारे साउथ साइट औद्योगिक क्षेत्र, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, लालकुआं औद्योगिक क्षेत्र, कविनगर औद्योगिक क्षेत्र हैं। मणिपाल हॉस्पिटल के पास और बम्हेटा के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अंडरपास बनाए गए हैं। इन स्थानों पर एनएच नौ से निकल रही रोड की चौड़ाई नौ मीटर से अधिक की जाएगी। ताकि बड़े ट्रक व ट्रॉले घूम सकें। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि रोड की चौड़ाई के साथ ही लंबाई भी बढ़ाई जाएगी। बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र में नए कट और छिजारसी में सड़क के चौड़ीकरण पर करीब 29 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन

-
विजयनगर में शुरू हुआ एफओबी का कार्य
विजयनगर बाईपास पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए एफओबी का काम भी शुरू हो गया है। इस एफओबी के निर्माण पर करीब साढ़े 12 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें विभाग की तरफ से एफओबी के बस स्टैंड को हटाने के साथ चौकी को शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एनएचएआई के अनुसार वेव सिटी के पास भी एफओबी बनाया जाएगा। सदर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि इस एफओबी के बनने से एक्सप्रेसवे पार करने में पैदल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। लोगों को करीब दो किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। एफओबी के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया था।

इन स्थानों पर होगा चौड़ीकरण
एसजेएम अस्पताल छिजारसी जंक्शन के पास
विजयनगर जंक्शन के पास
विजयनगर के आगे औद्योगिक रोड जंक्शन के बाईं ओर
यहां बनेंगे जंक्शन
सेक्टर 63 नोएडा के पास
लालकुआं के आगे मेरठ रोड पर सुजकी शोरूम के पास

-
औद्योगिक क्षेत्रों में रोजाना होता है 300 ट्रकों का आवागमन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच नौ से होते हुए औद्योगिक क्षेत्रों में रोजाना ढाई से तीन सौ ट्रकों का आवागमन होता है। बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र में ज्यादातर ट्रक लालकुआं से जीटी रोड होते हुए आवागमन करते हैं। इससे लालकुआं और जीटी रोड पर लंबा जाम लगता है। जंक्शन के चौड़ीकरण और नए जंक्शन के बनने से जाम की समस्या से शहरवासियों को निजात मिलेगी। एनएचएआई ने प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में नगर निगम और यूपीसीडा को पत्र लिखा है। यूपीसीडा से निर्माण के लिए एनओसी भी मांगी है। यूपीसीडा के प्रबंधक सिविल सोनू पांडेय ने बताया कि एनएचएआई को एनओसी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें