फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खुर्जा में काम कर रही महिला मजदूर पर गिरी गाटर पटिया, अस्पताल में तोड़ा दम; अन्य साथी फरार

Sat, 03 Aug 2024 03:12 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा

सार

खुर्जा इलाके में एक फैक्टरी में काम करने वाली महिला मजदूर के ऊपर गाटर गिर गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
महिला मजदूर की अस्पताल में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाग चौकी क्षेत्र में स्थित कनक पॉटरी फैक्टरी में शुक्रवार शाम को काम करते हुए महिला मजदूर पर छत टूट कर गिर गई। इसमें घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से पॉटरी संचालक व अन्य मजदूर फरार हैं।

विज्ञापन


खुर्जा के मोहल्ला ख्वेशज्ञान निवासी सुनील ने बताया कि वह खुर्जा में पॉटरी इकाई में मजदूरी करता है। इसके अलावा उसकी पत्नी भारती ( 35 ) बाग पुलिस चौकी के सामने स्थित नदीम पॉटरी फैक्टरी में मजदूरी करती थी।

शुक्रवार देर शाम को सूचना मिली कि फैक्ट्री की छत पर लगी गाटर पटिया टूट कर गिर गई, जिसमें उसकी पत्नी दब गई थी। उसको कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित मौके पर पहुंचा तो उसके कुछ देर बाद भारती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि घटना के कुछ देर बाद ही फैक्टरी संचालक नदीम का मोबाइल बंद हो गया और अन्य मजदूर भी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं थे। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। इसमें अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। खुर्जा पॉटरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि राणा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इस विषय में संचालक से वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें