फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए अचानक गिरे बीमा एजेंट की मौत, पीएम से पता चलेगी जान जाने की वजह

Sat, 03 Aug 2024 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

जिम में अन्य युवकों ने उन्हें सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया और अस्पताल भी ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी क्षेत्र में महरौली अंडरपास के सामने एमके फिटनेस जिम में ट्रेड मिल पर दौड़ते समय शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बीमा एजेंट जलेंद्र सिंह (42) अचानक गिर गए और मौत हो गई। जिम में अन्य युवकों ने उन्हें सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया और अस्पताल भी ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जलेंद्र सिंह महरौली स्थित पीआर एंक्लेव में पत्नी व बेटी के साथ रहते थे। वह निजी बीमा कंपनी में एजेंट थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह जिम गए थे। वहां ट्रेड मिल पर दौड़ते समय अचानक जमीन पर गिर गए। अचानक जमीन पर गिरते हुए अन्य लोग उनके पास आए और सीपीआर दिया। बयाना गांव निवासी जिम मालिक कपिल और महरौली निवासी अमित उन्हें नजदीक के मणिपाल अस्पताल में ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। 

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा का कहना है कि घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रारंभिक जांच में हार्टअटैक से मौत होने आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें