फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बंदरों के झुंड ने कमरे में सो रहे युवक पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर में बंदरों के आतंक के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव सीकरी खुर्द में बृहस्पतिवार रात कमरे में सो रहे युवक अमित गुर्जर पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों ने अमित गुर्जर को काटकर घायल कर दिया। घायल अमित को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव सीकरी खुर्द निवासी अमित गुर्जर के अनुसार बृहस्पतिवार रात वह अपने कमरे में सो रहे थे। कमरे का दरवाजा खुला था। इसी दौरान बंदरों का झुंड उत्पात मचाते हुए कमरे में घुस गया और उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से वह घबरा गए। एक बंदर ने अमित के हाथ पर कई जगह काट लिया। परिजन अमित को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बता दें कि नगर में आए दिन करीब सौ से अधिक लोग बंदरों और कुत्तों के काटने से घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें