फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किन्नरों के बीच गैंगवार की आशंका, पुलिस ने ढोलक वादक हत्याकांड में 12 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। किन्नरों के बीच गैंगवार की आंशका को देखते हुए पुलिस ने बीते मार्च में हुई ढोलक वादक अलबख्श हत्याकांड में 12 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। किन्नरों के दो पक्षों में बधाई के क्षेत्र बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में दोनों पक्षों के दो लोगों की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन

किन्नर पूजा और निशा पक्ष में बधाई मांगने को लेकर क्षेत्र बटवारे का विवाद चल रहा है। बीते मार्च में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इस दौरान किन्नर पूजा पक्ष के ढोलक वादक अलबख्श निवासी गांव मछरी की गोली मारकर हत्या कर गई थी। पुलिस ने अलबख्श के पिता आबिद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अलबख्श हत्याकांड में सितंबर में जमानत पर आए किन्नर निशा पक्ष के कार चालक एहसान की बीते 16 अक्तूबर को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। एहसान की पत्नी ने किन्नर पूजा और अलबख्श के परिवार पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किन्नरों के दोनों पक्षों में टकराव की आंशका बन रही थी। पुलिस ने मार्च में हुई पूजा पक्ष के ढोलक वादक अलबख्श हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि अलबख्श हत्याकांड की शाजिस रामानंद मिश्रा ने रची थी। रामानंद मिश्रा ही गैंग लीडर है। उन्होंने बताया कि मोदीनगर थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने तहरीर में रामानंद मिश्रा निवासी दातल जटौली थाना कंकरखेड़ा मेरठ, सरताज निवासी मुरादनगर मोफीद अली निवासी गांव नाहल थाना मसूरी, निशा किन्नर निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, मुस्कान व रानी किन्नर निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद, जुबैर, गुलजार उर्फ छोटू निवासी कस्बा फरीदनगर, आसिफ निवासी गांव खिचरा थाना धौलाना हापुड़, सद्दाम उर्फ सुफियान निवासी मोहम्मदपुर सफी थाना खतौली मुजफ्फरनगर, महबूब निवासी गांव असालतनगर थाना टीला मोड़, फारुख निवासी थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें