गाजियाबाद। उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों को अब एआईएस 140 जीपीएस डिवाईस लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उनको https://registration.vtsdgm.up.in पर रजिस्टर करना होगा। एडीएम एफआर सौरभ भट्ट ने बताया कि 15 नवंबर से केवल एआईएस 140 जीपीएस डिवाईस युक्त वाहन और जिनका पोर्टल पंजीकरण होंगे उनको ही उपखनिज परिवहन के लिए प्रपत्र जारी होंगे। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर जल्द पंजीयन करने वाले परिवहनकर्ता को जनपद स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। पंजीयन में किसी प्रकार की परेशानी हो तो खनन विभाग में संपर्क किया जा सकता है।