फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: जनरेटर चलाते ही शॉर्ट-सर्किट हुआ और जींस फैक्टरी में धधकी आग, मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sat, 10 Jan 2026 11:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि श्याम शर्मा नाम के व्यक्ति की जींस फैक्टरी संचालित है। शनिवार सुबह जब श्रमिक ने फैक्टरी का जनरेटर शुरू किया तब वहां लगे बोर्ड में शॉर्ट-सर्किट हो गया। आग लगती देख श्रमिक फैक्टरी से बाहर भागे और पुलिस व दमकल को सूचना दी। 
विज्ञापन
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर ए-एक में स्थित जींस फैक्टरी सोनम कलेक्शन में शनिवार सुबह करीब 7:57 बजे अचानक आग धधक गई। हादसा तब हुआ जब फैक्टरी में जनरेटर चलाने के चंद मिनट बाद शॉर्ट-सर्किट से हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि श्याम शर्मा नाम के व्यक्ति की जींस फैक्टरी संचालित है। शनिवार सुबह जब श्रमिक ने फैक्टरी का जनरेटर शुरू किया तब वहां लगे बोर्ड में शॉर्ट-सर्किट हो गया। आग लगती देख श्रमिक फैक्टरी से बाहर भागे और पुलिस व दमकल को सूचना दी। 

विज्ञापन


दमकल की टीम जब तक पहुंची तब तक आग फैक्टरी के भूतल में बने अस्थाई टीन शेड तक पहुंच चुकी थी। शेड के नीचे रखे तैयार और कच्चे माल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल की टीमों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। 

वहीं, टीमें करीब 10 बजे तक आग पर काबू पा सकीं। इस दौरान साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी फायर टेंडर को मंगाकर मदद ली गई। करीब दो घंटे बाद पूरी तरह आग बुझ सकी। सीएफओ ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आर्थिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें