फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, फिर युवक ने तहेरे भाई के पेट में सुआ घोंपकर बेरहमी से हत्या की

Tue, 18 Jun 2024 03:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ नगर के मोहल्ला सेगेवाला में शराब पीकर हुई कहासुनी के बाद चचेरे भाई ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से युवक की हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ ने घटना की जांच करते हुए हत्यारोपी की तलाश शुरू करा दी है।

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी इंदु हलवाई का काम करता था, वहीं उसका चचेरा भाई मुकेश भी हलवाई का ही काम करता है। इंदु के परिवार में दो बेटी और दो बेटे के अलावा पत्नी है। मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों के बीच घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज होने लगी। उस समय मुकेश ने नशा किया हुआ था। इंदु ने उसे अपने घर जाने के लिए कहा, लेकिन आरोपी नहीं माना। इसी दौरान इंदु ने पुलिस को सूचना देने की धमकी दी तो आरोपी ने घर से बर्फ तोड़ने वाला सुआ लाकर उसके पेट में घोंप दिया। 

विज्ञापन

सुआ पेट में लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। इस दौरान आरोपी उसे मौके पर छोड़ कर वहां से भाग निकला। घायल को आसपास में मौजूद लोगों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में घायल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हत्या होने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें