पुलिस कांस्टेबल अनुराधा का फाइल फोटो
- फोटो : mathura
डासना। वेव सिटी थाना क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे-नौ के सामने स्कूटी सवार महिला मुख्य आरक्षी अनुराधा (35) ट्रेलर ट्रक की चपेट में आ गईं। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां पानी पड़ा हुआ था। मामले में केस दर्ज हुआ है।
अंदेशा है कि उसी कारण स्कूटी फिसल कर गिरी और ट्रक के दोनों पहिये उनके के ऊपर से होकर निकल गए। हादसे में अनुराधा की माैके पर ही मौत हो गई और शव क्षतविक्षत हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची वेव सिटी पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि अनुराधा मुख्य आरक्षी के पद पर जनपद गौतमबुद्धनगर की दादरी कोतवाली में तैनात थीं, मूल रूप से वह ग्राम हरियाखेड़ा थाना बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर की रहने वाली थीं।