मीरा रेती निवासी राकेश के नौ साल के बेटे सौरभ की सात दिन पहले अचानक तबीयत खराब हुई। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से सौरभ का उपचार कराया। लेकिन, बुखार न उतरने पर परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। तभी से सौरभ का उपचार वहीं चल रहा था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सीएसची अधीक्षक डॉ. आनंदमणि ने बताया कि बच्चे का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था, जिस कारण उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। विभाग की टीम को मृतक के घर भेजकर जांच कराई जाएगी।