फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता की मौत के मामले में खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना में बीती फरवरी में संदिग्ध परिस्थिति में हुई विवाहिता हिना की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। हिना की मां ने हिना के पति के ममेरे भाई जुबैर व मौसेरी बहन हिना और एक अन्य पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी हिना को लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपी हिना से लाखों के गहने और लाखों की नकदी हड़प चुके थे।
विज्ञापन


जनपद हापुड़ के पिलखुवा स्थित गांव सिखैड़ा निवासी हिना का निकाह 2012 में भोजपुर के गांव कलछीना निवासी शाहरून के साथ हुआ था। शाहरून दिल्ली में जॉब करता है। हिना चार बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी। बीती सात फरवरी को हिना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पूछताछ में पंखे से लटक कर खुदकुशी की बात सामने आई थी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जुबैर हाल निवासी गोकलपुरी दिल्ली व हिना निवासी गांव कलछीना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें