फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यातायात पुलिस का अभियान, 55 सीज, 828 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने ऐसे ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जो चालक अपनी बगल में सवारी भरकर सड़क पर वाहन दौड़ाते हैं। एसीपी यातायात जियाउल अहमद ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को बगल में सवारी बैठाने वाले चालकों के 794 ऑटो और ई-रिक्शा के चालान किए गए। जबकि 55 वाहन ऑटो और ईरिक्शा सीज किए गए। बताया कि शनिवार की देर शाम शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग कर 34 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई और एक सीज किया गया। बताया कि अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें