गाजियाबाद। जनगणना-2027 के पहले चरण का अभियान जिले में 22 मई से चलेगा। इसके लिए 9000 कार्मिक लगाए गए हैं। एडीएम फाइनेंस सौरभ भट्ट ने बताया कि इस बार की जनगणना पहली बार डिजिटल मोड पर होगी। इसमें स्व-गणना का भी प्रावधान होगा। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी जो 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगी। इसके लिए 9000 कर्मचारी लगेंगे। दूसरे चरण में जनसंख्या और जाति की गणना होगी जो नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक और एक मार्च से पांच मार्च 2027 तक पुनरीक्षण होगा। कार्मिकों में ब्लॉक प्रगणक और सुपरवाइजर शामिल हैं। जनगणना के के लिए मास्टर ट्रेनर सहित अन्य का प्रशिक्षण हो चुका है। सभी को निर्देश दिया गया है कि जनगणना के लिए निदेशालय से जारी होने वाले पत्रों को अच्छी तरह से देखकर उसके अनुसार कार्य करें।