मसूरी के जाटव मोहल्ले में 29 मार्च रात शराब पीने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हुई। पीड़ित टोनी के बड़े भाई राकेश का पड़ोसी धीरज से झगड़ा हुआ था। टोनी के बीच-बचाव करने पर राहुल, धीरज, नरेश और वंश ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांर्तगत जाटव मोहल्ले में शराब पीने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना 29 मार्च रात करीब 8 बजे की है। पीड़ित टोनी पुत्र बलजीत सिंह के अनुसार, उनके बड़े भाई राकेश कुमार का पड़ोसी धीरज कुमार के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। जब टोनी ने बीच-बचाव करने और मारपीट का कारण पूछने की कोशिश की, तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि राहुल और धीरज पुत्रगण वीर सिंह के साथ नरेश और वंश ने मिलकर गाली-गलौच शुरू कर दी और चारों आरोपियों ने एकजुट होकर टोनी और उनके परिजनों पर लाठी-डंडों और पंच से हमला कर दिया।
शोर-शराबा सुनकर जब मोहल्ले के लोग इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी मौके से भाग गए, जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित टोनी पुत्र बलजीत सिंह ने आरोपी राहुल, धीरज, नरेश और वंश के खिलाफ थाना मसूरी में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल, धीरज, नरेश और वंश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की छानबीन की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।