विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीटों के लिए कुल 61 प्रत्याशियों ने अपने पर्चा दाखिल किए। इसके साथ ही चुनावी रण में कूदने वाले ‘योद्धाओं’ की संख्या 88 हो गई है। बुधवार को इन प्रत्याशियों के नामांकनों की जांच की जाएगी।
27 जनवरी तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद पांचों विधानसभाओं में प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।नामांकन के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करने के लिए सुबह से ही कलक्ट्रेट पर प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों की भीड़ लगी रही।
तीन बजे के बाद कलक्ट्रेट में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की एंट्री बंद कर दी गई। ऐसे में तीन निर्दलीय प्रत्याशियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। तीन बजे के बाद जितने भी प्रत्याशी कलक्ट्रेट के अंदर थे, उन सभी के नामांकन दाखिल किए गए। सबसे ज्यादा मारामारी साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के नामांकन आफिस में रही।
यहां शाम सात बजे तक प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकार किए गए।अंतिम दिन अपना पर्चा भरने केलिए विभिन्न दलों के एवं निर्दलीय प्रत्याशी अपने लाव-लश्कर और ढोल नगाड़ों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। मंगलवार को गाजियाबाद विधानसभा के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
ऐसे में यहां अब प्रत्याशियों की संख्या 20 हो गई है। साहिबाबाद के लिए 17 प्रत्याशियों नामांकन किया। यहां कुल मिलाकर 28 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसी प्रकार लोनी से 5, मोदीनगर से 9 और मुरादनगर से 13 प्रत्याशियों ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
यहां प्रत्याशियों की संख्या अब क्रमश: 11, 12 और 17 हो गई है। गाजियाबाद और साहिबाबाद विधानसभा में प्रत्याशियों की नामांकन संख्या को देखते हुए यह लगने लगा है कि इनके बूथ पर मतदान के दौरान दो-दो ईवीएम लगानी पड़ सकती हैं। दरअसल गाजियाबाद में कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
जबकि साहिबाबाद में सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। एक ईवीएम में कुल 16 बटन होते हैं। इनमें 15 बटन प्रत्याशियों के लिए और एक बटन नोटा का होता है।
प्रत्याशियों की विधानसभावार स्थिति:
गाजियाबाद सीट:
...
प्रत्याशी पार्टी
अतुल गर्ग भाजपा
सुरेश बंसल बसपा
केके शर्मा कांग्रेस-सपा गठबंधन
सुल्तान सिंह रालोद
धीरेंद्र यादव निर्दलीय
अकीला बेगम निर्दलीय
निर्मल यादव निर्दलीय
वीरेंद्र कुमार अपनी जिंदगी अपना दल
सोमा देसाई राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी
अखिलेश कुमार निर्दलीय
विक्रम स्वतंत्र जनता राज पार्टी
शमशेर राणा निर्दलीय
विकास मल्होत्रा निर्दलीय
महेशचंद्र गौतम निर्दलीय
ललित पार्चा लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय पार्टी
राजपाल सिंह राष्ट्रवादी जनता पार्टी
मनीष भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी
किरन शर्मा सर्व सम्भाग पार्टी
मतलूब अहमद निर्दलीय
पुष्पेंद्र तोमर सर्वोदय भारत पार्टी
-----
साहिबाबाद विधानसभा:
...
सुनील शर्मा भाजपा
अमरपाल शर्मा सपा-कांग्रेस गठबंधन
जलालुद्दीन बसपा
शमशाद रालोद
परवेज पाशा एआईएमआईएम
राकेश निर्दलीय
अशोक कुमार शर्मा राष्ट्रीय जनता पार्टी
नवनीत शर्मा निर्दलीय
राजीव शर्मा निर्दलीय
संगीता त्यागी निर्दलीय
विक्रम शिवसेना
नोयल शशि राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी
सुषमा निर्दलीय
सुधीर निर्दलीय
अंशुमन धवन सर्वजन समता पार्टी
हरेलाल यादव सीपीआई
राजू राज नारायण यादव जनता राज विकास पार्टी
प्रेमचंद स्वतंत्रता जनता राज पार्टी
अमित राठौर हरित प्रदेश विकास पार्टी
दलजीत सिंह अखंड राष्ट्रवादी पार्टी
श्याम सिंह भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी
प्रियंका शर्मा राष्ट्रीय जनता पार्टी
अनिल निर्दलीय
अमित कुमार शर्मा जन जन पार्टी
अरुण पाल भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी
अमित शर्मा नेशनल यूथ पार्टी
डा. राजेश कुमार सिंह निर्दलीय
जगदंबा प्रसाद शर्मा सीपीआईएम
----
मोदीनगर विधानसभा:
...
डा. मंजू सिवाच भाजपा
वहाब चौधरी बसपा
रामआसरे शर्मा सपा-कांग्रेस गठबंधन
सुदेश शर्मा रालोद
विशांत राज लोक पार्टी
शशी भूषण जय हिंद जय भारत
निजाम चौधरी निर्दलीय
मोहम्मद हारुन निर्दलीय
मोहम्मद अली निर्दलीय
रामकुमार निर्दलीय
सुमित निर्दलीय
अविनाश निर्दलीय
----
मुरादनगर विधानसभा:
...
अजितपाल त्यागी भाजपा
सुधन रावत बसपा
सुरेंद्र प्रकाश गोयल सपा-कांग्रेस गठबंधन
अजयपाल सिंह रालोद
रामआसरे प्रसाद लोकतांत्रिक मानवतावादी पार्टी
अरुणेश कुमार तेवतिया निर्दलीय
नत्थू सिंह चौहान निर्दलीय
अशोक कुमार निर्दलीय
रविदत्त निर्दलीय
सलीम अहमद -----
संजीव कुमार स्वतंत्र जनताराज पार्टी
दिशांत त्यागी निर्दलीय
ताज चौधरी निर्दलीय
मूलचंद निर्दलीय
पंकज गौड़ निर्दलीय
अर्चना आम जनता पार्टी
रोहताश सिंह चौहान नेशनल यूथ पार्टी
----
लोनी विधानसभा:
...
नंदकिशोर भाजपा
जाकिर अली बसपा
राशिद मलिक सपा
मदन भैया रालोद
अमित प्रजापति हिंदु रक्षा दल
नसीम सुखी समाज
गीता देवी निर्दलीय (रालोद प्रत्याशी मदन भैया की पत्नी)
रूप किशोर निर्दलीय
मनोज कुमार निर्दलीय
यामीन लोकदल
राजेंद्र निर्दलीय
----