फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बीते 24 घंटे में 88 नए मामले आए सामने, दो दिन में मिले 168 कोरोना मरीज

Sun, 02 Jan 2022 02:31 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। रविवार को 88 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 12 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। 2 दिन में 168 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। रविवार को 88 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद 12 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। 2 दिन में 168 मरीज मिल चुके हैं, जबकि इस समय 280 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


वहीं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा कोविड पॉजिटिव आने के बाद कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि, सुनील शर्मा 30 दिसंबर 2021 को 12:35 दोपहर पर अस्पताल में तीन-चार दिन से खांसी एवं सर्दी गला खराब होने की शिकायत के साथ आईसोलेशन वार्ड में एडमिट हुए और उनका कोविड-19 के लिए RT-PCR टेस्ट किया गया। शाम को उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

पिछले साल भी हुआ था कोरोना
पिछले वर्ष भी सुनील कुमार शर्मा को कोविड-19 हुआ था और वह यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कौशांबी में ही भर्ती हुए थे तथा स्वस्थ होकर घर चले गए थे। डॉक्टरों के अनुसार उनकी क्लोज मॉनिटरिंग की जा रही है और कोविड-19 का प्रोटोकॉल एवं मानकों के अनुसार उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें