फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक की हुई गवाही-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
सारा सिंह हत्या कांड में सीएफएसएल वैज्ञानिक ने दी गवाही
विज्ञापन

गाजियाबाद। सीबीआई की विशेष अदालत में शुक्रवार को सारा सिंह मौत प्रकरण में सीएफएसएल की वैज्ञानिक की गवाही हुई। अदालत में अपनी हैंड राइटिंग से संबंधित बयान दर्ज कराए। केस की अगली सुनवाई 21 मई को होगी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि सारा सिंह मौत प्रकरण के केस के अभियुक्त एवं महाराजगंज के नौतनवा से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी निजी कारणों के चलते कोर्ट में पेश नहीं हो सके। वहीं, केस में बयान दर्ज कराने के लिए दिल्ली स्थित सीएफएसएल की वैज्ञानिक डॉ. रीता गुप्ता गवाही के लिए पेश हुई। उन्होंने अदालत को बताया कि सारा सिंह की कॉल डिटेल निकलवाने के लिए दी गई अर्जी की उन्होंने जांच की थी। प्रयोगशाला में जांच करने के बाद पाया कि अर्जी पर लिखी राइटिंग अमन मणि त्रिपाठी की थी। उन्होंने इसकी रिपोर्ट सीबीआई को दी थी। इसके अलावा कई अन्य दस्तावेजों के बारे में भी अदालत को बताया। गौरतलब है कि नौ जुलाई 2015 को अमनमणि त्रिपाठी पत्नी सारा सिंह के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में फिरोजाबाद हाइवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में सारा सिंह की मौत हो गई थी। सारा की मां सीमा सिंह ने दुर्घटना के साजिशन बताकर अमन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें