फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने का विरोध, रास्ते में गड्ढे कर निगम की गाड़ियां रोकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा डालने का विरोध, रास्ते में गड्ढे कर रोकीं निगम की गाड़ियां
विज्ञापन


गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम में कूड़ा डंप करने के विरोध में रविवार को स्थानीय लोग उतर आए। उन्होंने रास्ते में गड्ढे कर नगर निगम की कूड़े की गाड़ियां रोक दीं। एक किसान का आरोप था कि नगर निगम बिना अनुमति उसकी जमीन में से कूड़े की गाड़ियां ले जा रहा है। हंगामे की सूचना पर नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को हटाकर कचरा डंप कराया। पुलिस ने विरोध कर रहे किसान से उसकी जमीन के कागजात दिखाने को कहा है।
मधुबन-बापूधाम में नगर निगम ने करीब ढाई माह पूर्व चार एक किसान से चार बीघा जमीन कचरा डंप करने के लिए लीज पर ली है। तभी से निगम के वाहन यहां कचरा डंप कर रहे हैं। रविवार को अचानक स्थानीय लोग निगम के वाहनों का विरोध करने साइट पर पहुंच गए। उन्होंने रास्ते में गड्ढे कर निगम के वाहन रोक दिए और कचरा नहीं डालने दिया गया। एक किसान का कहना है कि निगम के वाहन जिस मार्ग से होकर गुजरते हैं, वह उसकी जमीन है और इसके लिए निगम से कोई अनुबंध नहीं हुआ है। कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। निगम के वाहन चालकों ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीपी शर्मा, सेनेट्री इंस्पेक्टर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन विरोध कर रहे किसान नहीं मानें। इसके बाद कविनगर पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच विरोध कर रहे लोगों को हटवाया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे पुलिस की मौजूदगी में कचरा डंप कराया गया।
विज्ञापन

एसएचओ कविनगर ने विरोध कर रहे किसान से उसकी जमीन के दस्तावेज मांगे हैं, ताकि तय हो सके कि रास्ते की जमीन किसकी है। हालांकि रविवार को किसान यह दस्तावेज नहीं दिखा पाए। उन्होंने सोमवार को कागजात प्रस्तुत करने की बात कही है।
विज्ञापन


नर्सिंग होम संचालक व निगम कर्मचारी जला रहे थे कचरा
शास्त्री नगर में एक नर्सिंग होम संचालक और निगम कर्मचारी कई दिन से कचरा जला रहे थे। सफाई करने के बाद वह कचरे में आग लगा देते थे। इससे आसपास के लोग परेशान थे। रविवार को अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार व प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीपी शर्मा औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। वहां कचरा जलता हुआ पाया गया। उन्होंने स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की। इसमें पता चला कि नर्सिंग होम संचालक और निगम कर्मचारी कचरे में आग लगाते हैं। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि दोनों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें