फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बजट: गुलजार हुआ आसपास, जनपद फिर निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बजट: गुलजार हुआ आसपास, जनपद फिर निराश
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा में बजट पेश होने से एक दिन पहले जनपद में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम होने से जनपदवासियों को जिले को कई सौगात मिलने की उम्मीद थी। कार्यक्रम में कोई एलान न होने से लोग निराश हुए। वहीं, बजट में भी जिले को कोई विशेष सौगात नहीं मिलने से जनपदवासी मायूस नजर आए। जनपद के एक छोर पर जेवर एयरपोर्ट के लिए बजट के पिटारे से 800 करोड़ तो दूसरी ओर गढ़मुक्तेश्वर में पर्यटन के लिए 27 करोड़ रुपये की सौगात मिली।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में थे। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत सभी नेताओं का संबोधन बुलंदशहर केंद्रित रहा। वहीं, जब बृहस्पतिवार को बजट पेश हुआ तो जनपद की झोली खाली रह गई। जिले में सबसे बड़ी मांग विश्वविद्यालय की थी। इसे लेकर पिछले काफी समय से विद्यार्थियों के साथ शिक्षक और आमजन भी सरकार से मांग करते आ रहे थे। लोगों को आस थी कि प्रदेश सरकार के बजट में यह मांग पूरी हो जाएगी, लेकिन बजट में ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई। अनूपशहर गंगा घाट के सौंदर्यीकरण की बात हो या फिर जिले के अन्य गंगाघाट के जीर्णोद्धार का मामला हो, इसके लिए भी सरकार के बजट से कुछ नहीं मिला। सरकार के बजट में धार्मिक स्थलों के लिए बड़ी राशि जारी की गई, लेकिन जिले के किसी भी धार्मिक स्थल के लिए कुछ नहीं मिला। किसान, मजदूर, महिलाओं और व्यापारियों के लिए प्रदेश सरकार के बजट से कई उम्मीद थी, लेकिन कुछ खास नहीं मिलने के बावजूद कुछ ने राहत भरा तो अधिकतर ने इस बजट को निराशाजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें