फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भारतीय खाद्य निगम तेलंगाना में नियुक्ति के बहाने 65 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अहिंसाखंड एक में एटीएस एडवांटेज सोसायटी के रामानुज मुव्वाला से भारतीय खाद्य निगम तेलंगाना की सलाहकार समिति में नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने 65 लाख रुपये ठग लिए। उनका आरोप है कि शातिरों ने भारतीय खाद्य निगम में तैनात आईएएस अधिकारी के नाम का फर्जी पत्र देकर उन्हें तेलंगाना भेज दिया। इंदिरापुरम पुलिस ने दो लाेगों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में नामजद मुकदमा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि कृष्ण कुमार नाम के दोस्त ने उन्हें 15 दिसंबर 2020 को कॉल की, जिसमें उन्हें हैदराबाद स्थित भारतीय खाद्य निगम के तेलंगाना क्षेत्र में सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नियुक्ति दिलाने की बात कही। बाद में उनकी सुरेंद्र बाबू नाम के व्यक्ति से आंध्रप्रदेश के चितूर और नीरज सूद से दिल्ली लक्ष्मी नगर में मुलाकात कराई। आरोप है कि नीरज ने उनसे नौकरी लगवाने के बहाने एडवांस में 16 लाख रुपये मांगे। यह रकम दोस्त कृष्ण ने उनके खाते से ट्रांसफर कर दी। उसके बाद दो बार में चार लाख रुपये लिए। 22 दिसंबर को शातिरों ने उन्हें भारतीय खाद्य निगम, भारत सरकार का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया जो प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमित कुमार के नाम से था।
इसके साथ दूसरा पेपर डिप्टी सेक्रेटरी को संलग्न था। इन पेपरों को लेकर जब वह तेलंगाना गए तो वहां खाद्य निगम के ऑफिस में आईपीएस अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने फर्जी बताकर नौकरी देने से मना कर दिया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने दूसरी फाइल दिखाकर उन्हें धमकी दी कि यदि 45 लाख रुपये नहीं दोगे तो नौकरी नहीं मिलेगी। इसके बाद उनसे दो बार में यह रकम वसूलकर धोखाधड़ी की। अब फर्जीवाड़ा सामने आने पर उनके विरोध करने पर धमकी दे रहा है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि नामजद आरोपियों को जल्द तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें