फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 400 का मुनाफा देकर 53.34 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठग दो युवतियों ने विजयनगर के कारोबारी राहुल कुमार को लिंक भेजकर टेलीग्राम टास्क के जरिए 53 लाख 34 हजार 210 रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एक हजार रुपये निवेश करने पर साइबर ठगों ने 1400 रुपये खाते में वापस भेजकर पीड़ित को जाल में फंसाया था।
विज्ञापन

एडीसीपी पूयीष कुमार सिंह ने बताया कि विजयनगर में रहने वाले राहुल कुमार के मुताबिक उन्हें मार्च माह में एक दीपिका नाम की युवती ने लिंक भेजकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। जहां अन्य सदस्य भी ग्रुप से जुड़े थे। इस ग्रुप में टेलीग्राम टास्क की बाबत जानकारी दी जा रही थी। एक दिन अचानक ग्रुप खत्म कर दिया गया। दीपिका ने उन्हें दूसरे ग्रुप से जोड़ा और प्रिया यादव नाम की युवती से फोन पर बातचीत कराई। दोनों युवतियों ने टेलीग्राम टास्क पूरे करने पर मुनाफे का झांसा दिया और रकम ठग ली। एडीसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें