फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कहासुनी के बाद युवक को घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। थानाक्षेत्र के प्रेमनगर कॉलोनी निवासी रिहान को लवी और उस्मान नाम के दो युवकों ने रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू घोंपकर युवक को घायल कर दिया। रिहान के पिता मेहराज अहमद के खिलाफ पुलिस ने 20 सितंबर की रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में मेहराज अहमद ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6ः30 बजे उनका बेटा रिहान सौ फुटा मार्ग पर कुछ खाने के लिए गया था। तभी वहां पहले से मौजूद लवी और उस्मान ने उसे रोका और झगड़ा करने लगे। मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रिहान ने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचने पर स्थानीय लोग युवकों की तरफ दौड़े तब आरोपी धमकी देकर भाग निकले। लोगों की सूचना पर वह बेटे के पास पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें