इससे पहले सोमवार की शाम लाए गए 283 आईटी विशेषज्ञों से पूछताछ के बाद उन्हें उनके घर छोड़ दिया गया है। जबकि मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाकी 247 आईटी विशेषज्ञ भी हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। जिन्हें रात को सीबीआई एकाडेमी में रखा जाएगा। बताया कि इनमें उत्तर प्रदेश के 53 और हरियाणा, पंजाब, असम और केरल सहित 17 राज्यों के आईटी एक्सपर्ट और शिक्षित युवाओं को बंधनमुक्त कराया गया है।
संबंधित वीडियो-