फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘52 सेकेंड देश के नाम’ अभियान में शामिल होने का आह्वान

Mon, 15 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर।
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ व प्रधानाचार्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आजादी की 70 वीं सालगिरह पर आयोजित ‘52 सेकेंड देश के नाम’ अभियान के तहत रविवार को स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर जन-जन तक संदेश पहुंचाया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता की 70 वीं वर्षगांठ पर हर नागरिक देश के सम्मान में अपनी भागीदारी निभाए।
विज्ञापन


न्यू डिफेंस कालोनी स्थित मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल के बच्चों ने रविवार की छुट्टी के बावजूद देश भक्ति का जज्बा दिखाते हुए रैली निकालकर कालोनी और रेलवे रोड पर ‘52 सेकेंड देश के नाम’ अभियान में शामिल होने के लिए लोगों को जागरूक किया।

रैली के दौरान ‘वंदे मातरम व भारत माता की जय’ के उद्घोष से आसपास का इलाका गूंज रहा था। प्रधानाचार्य रश्मि सचदेवा ने बताया कि अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर घर-घर जाकर लोगों को संदेश दिया गया कि 15 अगस्त को 52 सेकेंड का समय निकाल आदर और सम्मान के साथ राष्ट्रगान में शामिल हों। रैली में काव्या, अभिज्ञान, हरमन, श्रेष्ठा, शिवयांशी, अरनव, अंकुर व यथार्थ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, गाजियाबाद में भी ‘52 सेकेंड देश के नाम’ अभियान की तैयारी जोरशोर से हो रही है। सेठ मुकुंद लाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य केवी सिंह ने बताया कि ‘52 सेकेंड देश के नाम’ अभियान को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है।

सभी सोशल साइट्स के जरिए इस अभियान में शामिल होने के लिए एक दूसरे को जागरूक कर रहे हैं। कन्या वैदिक की प्रधानाचार्य डॉ. सरोज यादव ने बताया कि छात्राओं द्वारा बाजार के लोगों को ‘52 सेकेंड देश के नाम’ अभियान में हिस्सा लेने के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम से पहले भी छात्र- छात्राएं बाजार में मौजूद लोगों जागरूक करेंगे।

आसमान में ‘बाहूबली’ से लड़ेंगे ‘मोदी’

स्वतंत्रता दिवस पर ‘बाहूबली’ की जंग ‘मोदी’ से होगी। दूसरी ओर ‘सलमान खान’ और ‘सुपरमैन’ में भी भिड़ंत होगी। यह ‘जंग’ धरती पर नहीं आसमान में होगी। चौंकिए नहीं ये पतंगे हैं।
15 अगस्त पर पतंग बनाने वालों ने नेताओं, अभिनेताओं, कार्टून, हीरो की तस्वीरों वाली पतंगों को मार्केट में उतारा है।

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रविवार को इनकी खूब बिक्री हुई। स्वतंत्रता दिवस पर शहर में लोग पतंगबाजी करते हैं। तीज से शुरू होने वाला पतंगबाजी का सीजन जन्माष्टमी तक चलेगा। इस बाजार को भुनाने के लिए कंपनियों ने अलग-अलग रंग-रूप की पतंगें बनाई हैं।

दिल्ली गेट बाजार में पतंगों का कारोबार करने वाले दुकानदारों ने बताया कि साधारण पतंगों की बजाय लोग नेता, अभिनेता, सुपरहीरो, अभिनेत्रियों, ड्रैगन और तिरंगे के चित्र वाली पतंगों को पसंद करते हैं। इसके लिए पहले ही तैयारी कर ली जा जाती है। बच्चों के लिए भी छोटी कार्टून वाली पतंग बाजार में उतारी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें