फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में ट्रेन को डीरेल करने की कोशिश, बचा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ में ट्रेन को डीरेल करने की कोशिश, बचा हादसा
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ से खुर्जा जा रही माल गाड़ी को असामाजिक तत्वों ने डीरेल करने की कोशिश की। शुक्रवार रात सादिकपुर के पास ट्रैक के बीचोंबीच ट्रैक्टर से जुताई करने वाला कल्टीवेटरी रख दिया गया। हापुड़ से खुर्जा की ओर जा रही मालगाड़ी इससे टकरा गई। करीब दो सौ मीटर तक कल्टीवेटर ट्रैक पर घसीटता चला गया और इंजन में फंस गया। गनीमत रही कि ट्रेन डीरेल नहीं हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक मालगाड़ी हापुड़ से खुर्जा की ओर जा रही थी। गांव सादिकपुर और अकड़ौली के जंगल में ट्रेन के चालक को अचानक झटका महसूस हुआ।इ सके बाद चालक रैन प्रकाश ने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। नीचे उतरकर चालक ने देखा तो उसके होश उड़ गए। इंजन में कल्टीवेटर फंसा हुआ था। करीब दो सौ मीटर तक कल्टीवेटर ट्रैक पर इंजन के साथ घसीटता चला गया। ऐसे में हादसा होने से बाल बाल बचा। चालक ने मामले की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेलवे के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएम असलम ने बताया कि किसी असामाजिक तत्व के द्वारा ऐसी हरकत की गई है। इस संबंध में हाफिजपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर रात के समय ही वे खुद मौके पर गये थे। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें